पहले यह एई के पास पहुंचेगा। इसके बाद ईई और फिर अंतिम नोटिस में अंतिम मुहर नगर निगम आयुक्त की लगेगी। इस प्रक्रिया से गुजरने के बाद ठेकेदारों को भेजा जाएगा। हालांकि नोटिस बांटने का काम पहले नगर निगम के कर्मचारियों के द्वारा ही किया जाता था, लेकिन कई बार इस तरह की स्थिति निर्मित हो चुकी है कि जब नगर निगम के कर्मचारी नोटिस लेकर पहुंचते थे, तब ठेकेदार के परिजन यह कह देते थे कि संंबंधित घर पर नहीं है और वे नोटिस नहीं ले सकते।