रायगढ़. गर्मी बढ़ते ही पानी की समस्या गहराने लगी है। स्थिति यह हो रही है कि वाटर लेबल डाउन होने की वजह से बोर पंप सूखते जा रहे हैं। इससे लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। इस तरह की स्थिति शहर के वार्ड क्रमांक चार के ईशा नगर व अंबेडकर कालोनी में देखने को मिल रही है। इस समस्या को लेकर पिछले दिनों लोगों ने निगम आयुक्त से मुलाकात करते हुए ज्ञापन सौंपा था। इस दौरान आयुक्त ने पानी की किल्लत दूर करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक समस्या दूर नहीं हो सकी।