4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्राचार्य की कारस्तानी नियमित लेखापाल के रहते सेवानिवृत्त से ले रहे काम

एक साल से चल रहा है खेल
2 min read
Google source verification
एक साल से चल रहा है खेल

एक साल से चल रहा है खेल

रायगढ़. नटवर स्कूल में नियमित लेखापाल को किनारे करते हुए शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त लेखापाल से काम लिया ज रहा है। यह खेल पिछले एक साल से चल रहा है।

जिसको लेकर पार्षद दल नेता/ कांग्रेस कमेट के ब्लाक अध्यक्ष शाखा यादव ने डीईओ को ज्ञापन देकर उक्त कर्मचारी को बाहर करते हुए नियमित कर्मचारी से काम कराने की मांग किया है।

पार्षद दल के नेता शाखा यादव ने शिक्षा अधिकारी को लिखीत शिकायत के माध्यम से अवत कराया है कि केदारनाथ नायक शिक्षा विभाग में लेखापाल के पद पर पदसि था जो कि 31 मई 2017 को सेवानिवृत्त हो चुका है। नटवर स्कूल में वर्तमान में स्वीकृत पद के अनुसार पर्याप्त कर्मचारी हैं उक्त संस्था में सहायक ग्रेड 2 के एकव सहायक ग्रेड 3 के दो कर्मचारी कार्यरत हैं संस्था के कार्यरत सहायक ग्रेड 2 को प्राचार्य द्वारा सेवानिवृत्त लेखापाल से सांठगांठ कर ग्रंथालय में संलग्न करा दिया गया है।

नियमों के विपरित

वहीं उक्त स्कूल में पदस्थ लेखापाल से किसी भी प्रकार का शासकीय कार्य नहीं लिया जा रहा है और पूरा काम सेवानिवृत्त लेखापाल केदारनाथ नायक से लिया जा रहा है। जो कि नियमों के विपरित है। उक्त बातों से अवगत कराते हुए सेवानिव़त्त लेखापाल को हटाते हुए प्राचार्य को नियमित कर्मचारियों से कार्य कराने निर्देश देने की मांग की गई है।

Read more :Breaking : CG Breaking news- पत्थलगड़ी पर बोले सीएम धर्मांतरण करने वाले ताकतों की है बड़ी साजिश

किया जा रहा है वसूली
शिकायत में यह भी बताया गया है कि नियमों के विपरित सेवानिवृत्त कर्मचारी से काम कराते हुए शासकीय नटवर स्कूल के अधिनस्थ आहरण संवितरण शालाओं के कर्मचारियों से किसी भी प्रकार का देयक तैयार करने के एवज में राशि की मांग करने का आरोप लग रहा है। मांग पूरी न होने पर अनावश्यक रूप से डाटा में छेड़-छाड़ कर फाईल को रोकने की बात कही जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

रायगढ़

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग