
रायपुर . Khelo India training centers in CG : छत्तीसगढ़ के 10 जिलों को तीसरे चरण में नए खेलो इंडिया ट्रेनिंग सेंटर की सौगात मिली है। इसमें बस्तर, दंतेवाड़ा, धमतरी, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बलरामपुर, बेमेतरा, महासमुंद, मुंगेली और सूरजपुर जिला शामिल हैं। इन सेंटरों में पांच खेल हॉकी, कुश्ती, फुटबॉल, कबड्डी और तीरंदाजी के ट्रेनिंग सेंटर भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की मदद से खोले जाएंगे। इस संबंध में गुरुवार को खेल संचालनालय और साई के बीच एमओयू हुआ है।
Khelo India training centers in CG : एमओयू में खेल संचालक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा और साई के क्षेत्रीय निदेशक विष्णु सुधाकर ने हस्ताक्षर किए। सभी जिलों में सेंटर संचालित करने के लिए 10 लाख रुपए की मदद साई से मिलेगी। बता दें कि अब तक प्रदेश कुल 24 सेंटर को मंजूरी मिल चुकी है।
Khelo India training centers in CG : प्रथम चरण में नारायणपुर में मलखंभ, बीजापुर में तीरंदाजी, शिवतराई (बिलासपुर) में तीरंदाजी, गरियाबंद में वॉलीबाल, सरगुजा में फुटबॉल, जशपुर और राजनांदगांव में हॉकी खेल की खेलो इंडिया सेंटर को मंजूरी मिली थी, जहां सेंटर शुरू हो चुके हैं और राशि भी जारी की जा चुकी है।
Published on:
26 May 2023, 1:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.