दरअसल, शनिवार को एक हादसे ने सुजीत सहित चार परिवारों की खुशियां मातम में बदल दी। रायपुर के नजदीक ग्राम काठाडीह में एक दर्दनाक हादसे में चार परिवारों के चिराग बुझ गए। चारों युवक नहाने के लिए खारुन के एनीकट गए हुए थे। खारून नदी के सातपाखर एनीकट में डूबने से बैरन बाजार का रहने वाला सुजात नकवी (17) के साथ उनके तीन और दोस्तों की मौत हो गई। इसमें सुजात नकवी (17) निवासी बैरनबाजार, शुभम सिन्हा (21) निवासी (अमलीडीह), शाहरूख (22) निवासी प्रियदर्शनी नगर और क्षितिज सिंह (17) निवासी प्रियदर्शनी नगर हैं।