बता दें कि 30 जून को मुख्य सचिव सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। इसी दिन कैबिनेट की बैठक भी है। माना जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विदाई दी जाएगी। इसी दिन नए मुख्य सचिव के नाम का भी ऐलान हो सकता है। खास बात यह है कि इस बार मुख्य सचिव के नाम को लेकर काफी सावधानी बरती जा रही है। अब यह देखना है कि इनमें से सरकार की कसौटी में उतरने वाला कौन अफसर है, जो छत्तीसगढ़ का मुख्य सचिव बनेगा।