
सिपाही के साथ फोन पर की गाली- गलौज, मिली जान से मारने की धमकी
Raipur news: रायपुर जिले के खरोरा नगर थाना के एक सिपाही को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपित ने दो अलग-अलग नंबरों से फोन कर उसे धमकी दी है। फिर वॉट्स अप पर वाईस कॉल पर भी धमकी दी है। इसको लेकर सिपाही ने खरोरा थाना में शिकायत की हैं। खरोरा थाना के पुलिस ने फोन पर धमकाने की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि नगर थाना पदस्थ सिपाही ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बीते 11 मई को आरक्षक मनोज कुमार नंवरंगे के मोबाइल नंबर 8770032296 पर दो अन्य मोबाइल नंबर से 8817699789 एवं 9174142536 पर से आरोपित ने उसे गाली दी और उसके बाद जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता मनोज कुमार ने उसके बारे में पूछा। लेकिन, आरोपित(raipur crime news) ने उसे धमकाते हुए फोन काट दिया। उसके बाद पुन: वॉट्स ऐप पर वाईस रिकार्डिंग कर धमकी दी गई।
आरोपी और घटना के कारण का नहीं चला पता
प्रार्थी मनोज कुमार नवरंगे पिता रामसाय नवरंगे (उम्र 37) ने बताया कि वर्तमान में थाना खरोरा में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। 11 मई को 8817699789 एवं 9174142536 से मोबाइल धारक ने मुझे बहुत गंदी गंदी गाली गलौज की, जिसे मैं अपने बारे मे बताया कि में पुलिस विभाग में हूं आप पता कर सकते हैं। मुझे बिना वजह के गाली गलौज मत कीजिए, कहने पर भी वह अब तक गाली गलौज करता रहा और जान से मारने की धमकी दिया। उसके बाद वाटसअप के माध्यम से वाईस चैट टाईप कर एवं वाईस मैसेज मे(raipur crime news) गंदी गंदी गाली मैसेज भेज रहा है। जिससे मानसिक रूप से परेशान हूं। घटना के बारे विनोद वर्मा एवं मनोज कुमार सूर्यवंशी और थाना में पदस्थ गुलाब वर्मा को भी सुनाया हूं।
शिकायतकर्ता ने खरोरा थाने में इसकी लिखित शिकायत की थी। थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अभी तक आरोपित और घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। आरोपित(raipur crime news) के खिलाफ धारा 507 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
Published on:
14 May 2023 05:34 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
