30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अग्रसेन जयंती : महिलाओं में आगे बढ़ने का दिखा जज्बा

Raipur News: अग्रसेन धाम में अनेक विधाओं के कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से रंगत बिखर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 14 Oct 2023, 10:42 AM IST

Agrasen Jayanti: Women show passion to move forward Raipur

अग्रसेन जयंती : महिलाओं में आगे बढ़ने का दिखा जज्बा

रायपुर। Chhattisgarh News: अग्रसेन धाम में अनेक विधाओं के कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से रंगत बिखर रहे हैं। अग्रवाल सभा रायपुर द्वारा यह चल रहे अग्रसेन जयंती के मुख्य कार्यक्रम के चौथे दिन शुक्रवार को महिला मंडल, युवती मंडल और युवा मंडल में खासा उत्साह रहा। समाज की महिलाओं ने सम्मेलन कर नारी शक्ति का संदेश देते हुए हर क्षेत्र में आगे निकलने का जज्बा भी दिखाया। कार्यक्रम रखा था टीशर्ट पेंटिंग इनक्रेडिबल इंडिया। शनिवार को अग्रसेन कार्निवल के साथ शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच कराएंगे।

अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, महामंत्री मनमोहन अग्रवाल, प्रचार प्रसार प्रभारी योगेश अग्रवाल, प्रमोद जैन ने बताया की अग्रसेन धाम में उत्सव की धूम है। टीशर्ट पेंटिंग प्रतियोगिता में भारत की उपलब्धियाें को उकेरा। युवती मंडल द्वारा इनक्रेडिबल इंडिया प्रतियोगिता में अलग-अलग प्रांतों के वेशभूषा में अपनी परंपरा और सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर समा बांधा। अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष माया मुरारका, महामंत्री ममता अग्रवाल ने बताया कि महिला सम्मेलन में अतिथि अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समाज सेविका रेखा गुप्ता, सौम्या गुप्ता समाज सेविका मौजूद थी। इस मौके पर महिलाएं एवं युवतियां एकल नृत्य कर खूब तालियां बटोरी।

यह भी पढ़े: कांग्रेस ने रविशंकर प्रसाद से पूछा- केंद्र ने क्याें कम किया चावल का कोटा

बुजुर्गाें की चौपाल और मेगा स्वास्थ्य शिविर भी

14 अक्टूबर को युवा मंडल द्वारा अग्रसेन कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है। इसके पूर्व अग्रवाल सभा, युवा मंडल द्वारा अग्र बाइक रैली बाइक एवं कार रैली मैक कॉलेज समता कालोनी से होकर छोकरानाला के पास अग्रसेन धाम में समाप्त होगी अग्रसेन कार्निवल में बुजुर्गो की चौपाल के साथ ही टैटू स्केचिंग एवं अनेक मनोरंजक कार्यक्रम होंगे। साथ ही भारत और पाकिस्तान का वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच देखने का भी इंतजाम किया गया है। सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने बताया कि चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. कमलेश अग्रवाल के नेतृत्व में अग्रसेन धाम में मेडिकल कैंप आयोजित होगा, जिसमें विशेष डॉक्टर सेवाएं देंगे।

यह भी पढ़े: अनवर, नितेश और त्रिलोक के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट