11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुदरत का ये करिश्मा देख डॉक्टर भी रह गए हैरान, जन्म लेते ही बच्चे के मुंह में दिखे 5 दांत

डॉक्टर का कहना मैंने अपनी लाइफ में नहीं देखा था कभी ऐसा, अद्भुत बालक को देखने युवा किसान के घर उमड़ रही भीड़
2 min read
Google source verification
new born baby

कुदरत का ये करिश्मा देख डॉक्टर भी रह गए हैरान, जन्म लेते ही बच्चे के मुंह में दिखे 5 दांत

वाड्रफनगर. कुदरत भी अजब-गजब करिश्मे दिखाता है। उसके खेल ही निराले होते हैं। वह कुछ ऐसा अनोखा करता है जिसे देख लोग हतप्रभ रह जाते हैं। लोग सोच में पड़ जाते हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है। ऐसा ही एक मामला बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के चलगली थानांतर्गत ग्राम कोटरकी से आया है।

यहां किसान की पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया। जन्म लेते ही उसके मुंह में 5 दांत हैं। डॉक्टर व नर्सों ने जब इसे देखा तो वे भी हैरान रह गए। डॉक्टर का कहना है कि उन्होंने अपनी लाइफ में ऐसा केस नहीं देखा था। फिलहाल बालक को अंबिकापुर में शिशु रोग विशेषज्ञ के पास भेजा गया है। 5 दांत वाले बालक को देखने किसान के घर भीड़ भी उमड़ी थी।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के चलगली थानांतर्गत ग्राम कोटरकी निवासी लक्ष्मण खेती-किसानी करता है। शुक्रवार को उसकी पत्नी सोनहत 25 वर्ष को प्रसव पीड़ा होने पर चलगली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इस दौरान महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। जब नर्सों ने उसका मुंह खोला तो 5 दांत देख उनकी आंखें फटी रह गईं।

यह देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। इधर माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है। डॉक्टरों द्वारा छुट्टी देने के बाद वे शनिवार को घर चले गए। गांव में जब यह बात पता चली तो उसे देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

जन्म से ही 5 दांत होने के कारण मां को अपने बच्चे को दूध पिलाने में परेशानी हो रही है। इस कारण माता-पिता उसे लेकर वाड्रफनगर अस्पताल पहुंचे। यहां के डॉक्टर भी बालक के मुंह में दांत देखकर अचंभित रह गए।

डॉक्टर का कहना था कि उन्होंने अपने लाइफ में ऐसा केस नहीं देखा था। इसके बाद डॉक्टर ने बालक के माता-पिता को शिशु रोग विशेषज्ञ से दिखाने की सलाह दी। डॉक्टर ने उन्हें हायर सेंटर के लिए अंबिकापुर रेफर कर दिया है।