30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंबेडकर अस्पताल के डॉक्टरों की गुंडागर्दी, मरीज के परिजनों की जमकर की पिटाई

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के अंबेडकर अस्पताल (Ambedkar hospital) में डॉक्टरों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 22 Jun 2019, 2:33 PM IST

Chhattisgarh Coronavirus Latest Update

दिल्ली की टीम पहुंची आंबेडकर अस्पताल के कोविड सेंटर, 11 जिलों में जाएगी

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े अंबेडकर अस्पताल (Ambedkar hospital) में डॉक्टरों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है और निशाना बने मरीज के परिजन। दरअसल, मरीज के साथ आए परिजनों ने अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाए तो डॉक्टरों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी।

दरअसल, घटना शुक्रवार रात की है, जहां मरीज के इलाज के लिए कैलाशराव और विक्रम ठाकुर राजिम से अंबेडकर अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने डॉक्टरों से मरीज को देखने के लिए कहा। इस पर डॉक्टरों ने थोड़ा इंतजार करने के लिए कहा। कुछ समय बीतने के बाद जब डॉक्टर नहीं आए तो परिजनों ने डॉक्टरों पर नाराज हो गए और अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे।

इस दौरान डॉक्टरों की मरीज के परिजनों के बीच कहासुनी हो गई। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई। डॉक्टरों ने मरीज के साथ परिजनों की जमकर पिटाई कर दी। मौदहापारा थाने की पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

शादी की खुशियां मातम में बदली, दूल्हे की कार ने बारातियों को रौंदा, महिला की मौत, 11 घायल

11 साल की नाबालिग पर बिगड़ी BEO की नीयत, हाथ पकड़कर करने लगा गंदी हरकत

शर्मसार हुआ बाप-बेटी की रिश्ता, पिता ने अपनी ही बेटी को बनाया हवस का शिकार

Ambedkar Hospital से जुड़ी खबरें यहां पढ़िए

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर या Download करें patrika Hindi News App.