11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG ओपन स्कूल बोर्ड रिजल्ट: 12वीं में अंनत राम और 10वीं में नवीन ठाकुर ने किया टॉप

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल बोर्ड ने (10वीं) और (12वीं) की परीक्षा के परिणाम शनिवार 26 मई को घोषित कर दिए। स्टूडेंट्स यहां देखें अपना रिजल्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 27 May 2018, 12:26 PM IST

12th Result Sikar

12th Result Sikar

रायपुर . छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल बोर्ड ने (10वीं) और (12वीं) की परीक्षा के परिणाम शनिवार 26 मई को घोषित कर दिए। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सभाकक्ष में शाम 5 बजे स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप इसकी घोषणा की। इस वर्ष 10वीं का रिजल्ट 46.82 प्रतिशत रहा, जबकि 12वीं का रिजल्ट 52.82 प्रतिशत स्टूडेंट उत्तीर्ण हुए। 12वीं में अंनत राम ने 91 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया तो वहीं दसवी में नवीन ठाकुर ने 82 प्रतिशत अंक हासिल करके टॉप किया है।

स्टूडेंट्स छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें

28 मार्च से 4 मई तक संचालित की गई इन परीक्षाओं में हाईस्कूल से 98038 व हायर सेकण्डरी से 92129 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। लेकिन इस वर्ष 10वीं में कुल 93426 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए जोकि पिछले वर्ष की तुलना में 5.5 प्रतिशत अधिक है। परीक्षा में सम्मिलित छात्रों में से 43,613 छात्र उत्तीर्ण हुए, जोकि पिछले वर्ष की तुलना में उत्तीर्ण हुए छात्रों की संख्या का 17.5 प्रतिशत अधिक है।

स्टूडेंट्स छत्तीसगढ़ राज्य आेपन स्कूल बोर्ड के 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट www.cgsos.co.in पर देख सकते हैं।

ऐसा रहा पूरा रिजल्ट

इसी प्रकार 12वीं की परीक्षा में 87,159 स्टूडेंट्स शामिल हुए जोकि पिछले वर्ष की संख्या से 7.26 प्रतिशत अधिक है। परीक्षा में सम्मिलित छात्रों में से कुल 42018 स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए हैं, जो कि पिछले वर्ष के उत्तीर्ण संख्या से 25.5 प्रतिशत अधिक है। बतादें कि परीक्षा खत्म होने के 22 दिनों के भीतर परिणामों को घोषित करने का कारनामा विभाग ने पहली बार किया है। इससे पूर्व परिणामों में एक माह से अधिक का समय लगता था।

Read More : छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल बोर्ड 10वीं - 12वीं के नतीजे घोषित, यहां देखें रिजल्ट

वहीं छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल बोर्ड के पिछले वर्ष 10वीं और 12वीं के रिजल्ट पर एक नजर डालें तो 10वीं में 42 प्रतिशत छात्र पास हुए थे, जबकि 12वीं में 46 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए थे।