
जिम्मेदार कौन?: बैरिकेडिंग हटाई लेकिन दो दिन बाद भी गड्ढे नहीं भरे
Chhattisgarh News: रायपुर। सरकारी सिस्टम कैसा होता है, यह इस तस्वीर को देखकर लगाया जा सकता है। भाजयुमो ने 19 मई को सीएम घेराव का ऐलान किया था। इसे रोकने के लिए प्रशासन ने छह जगह पर सड़क के ड्रिल मशीन से खोदकर बैरिकेडिंग की थी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
राहगीरों को हो रही परेशानी
भाजयुमो के प्रदर्शन के बाद बैरिकेडिंग तो हटा दी गई, लेकिन दो दिन बाद भी गड्ढे नहीं भरे गए हैं। इसका खामियाजा यहां से गुजरने वाले राहगीरों (cg news) को भुगतना पड़ रहा है। इनके वाहन का पहिया जैसे ही गड्ढे के ऊपर से गुजरता है तो जोर का झटका लगता है और गाड़ी के असंतुलन होने की भी गुंजाइश रहती है। तस्वीर महिला (raipur news) थाने के पास सड़क की है, जहां बुधवार को लोग इन गड्ढों से भरी सड़क पार कर प्रशासन को कोस रहे थे।
Published on:
22 Jun 2023, 10:35 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.