स्वास्थ्य आयुक्त बोले- डेंगू पर काबू पाने में लगेगा समय
इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर ने डेंगू को नियंत्रित कर लेने का दावा किया था। इस बीच स्वास्थ्य आयुक्त आर. प्रसन्ना ने मीडिया से बातचीत के दौरान स्वास्थ्य मंत्री अजय चन्द्राकर के बयान के उलट बताया कि डेंगू का वायरस एक बार फैल गया तो उसपर काबू पाने में वक्त लगता है। उन्होंने कहा, यह लंबी प्रक्रिया है, इसकी समयसीमा भी बताना संभव नहीं है।