BJP Training Camp: छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में भाजपा के चिंतन शिविर में दूसरे दिन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों और सांसदों से कहा कि जनता ने प्रदेश की बागडोर आप सब को सौंपी है, तो इसका लाभ में उन्हें मिलना चाहिए। जनता के लिए सिर्फ योजना बनाकर भूल नहीं जाना है। योजना का लाभ हर हितग्राही को मिलें इसका बराबर ध्यान रखना है।