सीडी कांड को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ता इतने गुस्से में थे वे अपने साथ जूते-चप्पल और गोबर लेकर भूपेश के बंगले पहुंचे थे। प्रदर्शन कर रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बंगले में जूता-चप्पल फेंकना शुरू कर दिया। इसी बीच कुछ भाजयुमो कार्यकर्ता जबरन बंगले में घुसने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन बंगले पर तैनात सुरक्षा बलों की संख्या कम होने की वजह से कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बीच पुलिस की भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ झूमाझटकी भी हुई।