
घरों में एक महीने से नहीं आ रहा पानी, टैंकर से सप्लाई पानी में निकल रहे कीड़े
भिलाई/रायपुर. प्यार में पागल प्रेमी अक्सर उसे मंजिल तक पहुंचाने के लिए अक्सर ऐसे कदम उठा लेते है, जिसका अंजाम बहुत ही खतरनाक होता है। ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ के भिलाई में सामने आया है। जहां एक कपल ने लड़की की शादी कहीं और हो जाने के डर से मौत को गले लगा लिया। दोनों की उम्र बहुत ही काम थी। इस घटना के बाद से ही दोनों परिवारों में मातम पसर गया है। साथ ही पूरे इलाके के लोग प्रेमी जोड़े के इस कदम से हैरान है।
पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग लंबे समय से चल रहा था। एक दिन पहले पूजा की रिश्ते की बात लेकर मेहमान उसे देखने आए। उसकी शादी की बात पक्की हो गई। किसी अन्य युवक के साथ रिश्ता पक्का होने से नाराज पूजा देर रात घर से निकलकर नवनिर्मित बाड़े में आ गई थी।
रात के अंधेरे में प्रेमी राकेश भी पूजा से मिलने आया। बिछडऩे के भय से दोनों ने मरने का फैसला ले लिया और एक साथ फांसी लगा ली। पूजा बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। युवक गांव में आटा चक्की चलाता था। साथ ही ड्रायवरी करता था।
प्रेमी के साथ मौत को गले लगाने वाली युवती की पहचान पुलिस ने 19 वर्षीय पूजा देवांगन के रूप में की है। युवती ने दुपट्टे से फंदा बनाकर प्रेमी के साथ फांसी लगाई थी। मृत दोनों युवक-युवती एक ही गांव के रहने वाले थे।
घटना की सूचना मिलते ही रानीतराई पुलिस मौके पर पहुंच कर फिलहाल जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों का शव पीएम के लिए भेजा गया है। मृतक युवक की पहचान 21 वर्षीय राकेश यादव के रूप में की गई। उसने गमछे से फांसी का फंदा बनाया था।
इधर एक साथ प्रेमी-प्रेमिका के इस खौफनाक कदम से पूरा गांव शोक में डूब गया है। परिजनों ने बिलखते हुए दोनों के शव को पीएम के लिए भेजा। पुलिस मर्ग कायम कर इस मामले की जांच में जुट गई है।
Updated on:
27 Sept 2018 02:44 pm
Published on:
27 Sept 2018 01:03 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
