विधायक कुलदीप जुनेजा ने उसकी इस मामले में मदद करते हुए उन्हें पुलिस अधीक्षक के पास ले गए और उन्हें सुरक्षा देने की बात कही। जिसके बाद नामांकन कक्ष तक उन्हें पुलिस के दो जवानो ने उनको सुरक्षा प्रदान की। विधायक ने इस दौरान चुटकी लेते हुए निर्दलीय उम्मीदवार शंकर लाल वरंदानी को सलाह दी कि आज के टाइम में प्याज लॉकर में रखने की चीज है। इसका ऐसे सरेआम नुमाइश करने से बचे।