14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर
CG News: कोर्ट परिसर के सामने बड़ा हादसा! धूं-धूं कर जलती कार का Video आया सामने
Play video

CG News: कोर्ट परिसर के सामने बड़ा हादसा! धूं-धूं कर जलती कार का Video आया सामने

CG News: जिला न्यायालय परिसर के सामने खड़ी कार में अचानक भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

Google source verification

CG News: राजधानी रायपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जिला न्यायालय परिसर के सामने खड़ी एक कार में अचानक आग भड़क उठी। बताया जा रहा है कि दोपहर के वक्त कोर्ट के बाहर सामान्य चहल-पहल जारी थी, तभी लोगों ने वाहन से धुआं निकलते देखा। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें तेज़ी से फैलने लगीं।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।