10 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG city bus: स्टेशन से माना बस्ती तक सिटी बस सेवा शुरू, अब समय और पैसे दोनों की बचत

CG city bus: रायपुर जिला प्रशासन के निर्देश पर रेलवे स्टेशन से माना बस्ती तक सिटी बस सेवा का संचालन गुरुवार से शुरू कर दिया गया है। यह सेवा हर दिन सुबह 6:45 बजे से हर 30 मिनट में उपलब्ध होगी।
2 min read
Google source verification
1 अक्टूबर से बस पास सुविधा बंद करने पर नाराजगी, अधिकारियों-कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन..(photo-[)

1 अक्टूबर से बस पास सुविधा बंद करने पर नाराजगी, अधिकारियों-कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन..(photo-[)

CG city bus: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिला प्रशासन के निर्देश पर रेलवे स्टेशन से माना बस्ती तक सिटी बस सेवा शुरू, अब समय और पैसे दोनों की बचतछत्तीसगढ़ के रायपुर जिला प्रशासन के निर्देश पर रेलवे स्टेशन से माना बस्ती तक सिटी बस सेवा का संचालन गुरुवार से शुरू कर दिया गया है। यह सेवा हर दिन सुबह 6:45 बजे से हर 30 मिनट में उपलब्ध होगी। 8 सितंबर को पत्रिका ने रिपोर्ट किया था कि सिटी बसों के डिपो में कई बसें खड़ी पड़ी हैं और ऑटो रिक्शा वाले लोगों की जेब काट रहे हैं।

यह भी पढ़ें: CG bus accident: कार और बाइक को टक्कर मारते हुए दुकान में जा घुसी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार

6 सिटी बसों की उपलब्धता मिली

इस रिपोर्ट में नगर निगम और ट्रांसपोर्टरों की मिलीभगत से सिटी बसों की निगरानी की कमी को उजागर किया गया था, जिससे बसों का संचालन प्रभावित हो रहा था। अब इस स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। सिटी बस सेवा की शुरुआत से लोगों को राहत मिली है। अब वे समय और पैसे दोनों की बचत कर पाएंगे। यह नई सेवा उन्हें एक सस्ती और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प प्रदान कर रही है। 6 सिटी बसों की उपलब्धता से न केवल परिवहन की सुविधा बढ़ी है, बल्कि सड़क पर यातायात की समस्या भी कम हुई है। माना बस्ती में स्थानीय निवासियों ने खुशी के साथ बस की पूजा की और पटाके फोड़कर अपनी खुशी का इज़हार किया।

उन्होंने मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया, जिनके प्रयासों से यह सुविधा उपलब्ध हो पाई है। कलेक्टर व नगर निगम आयुक्त ने सिटी बसों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि बस सेवा निरंतर व सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो, ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।