
CG Crime News: अगर कोई लड़की किसी काम के बहाने आपको फोन करें। फिर धीरे-धीरे द्विअर्थी बात करते हुए फिजिकल रिलेशन बनाने का ऑफर देकर सूनसान स्थान पर मिलने के लिए बुलाएं, तो अलर्ट रहें। लड़की ब्लैकमेलरों के गिरोह से जुड़ी हो सकती है। दरअसल, शहर में लूट और ब्लैकमेलिंग का नया तरीका सामने आया है। इसमें कुछ बदमाश और युवतियां मिलकर लोगों को लूट रही हैं। उन्हें ब्लैकमेल कर रही हैं। युवकों को लड़की काम के बहाने कॉल करती है।
फिर सूनसान जगह पर बुलाती है। उसे शारीरिक संबंध बनाने ऑफर करती है। युवक के साथ लड़की जैसे ही अर्धनग्न होती है, वैसे पुलिस वाला बनकर कुछ युवक आ जाते हैं। फिर धमकाते हुए पैसे वसूलते हैं। डीडी नगर एक युवक के साथ इसी तरह की घटना हुई। उसे अपनी मां से पैसे मंगाकर देना पड़ा। इसके बाद आरोपियों ने उसे छोड़ा था। युवक की शिकायत पर आमानाका पुलिस ने दो युवतियों और दो युवकों को हिरासत में लिया है।
डीडी नगर इलाके में रहने वाले रामू (परिवर्तित नाम) टेलीकयूनिकेशन के काम करता है। गुरुवार की शाम करीब 4 बजे एक युवती ने उसे कॉल किया। उसने युवक को अपने घर वाईफाई लगाने कहा। उस समय रामू राजनांदगांव में था, तो उसने थोड़ी देर बाद कॉल करने के लिए कहा। इस दौरान युवती ने बताया कि उसका नंबर यश प्रजापति ने दिया है। इसके बाद रामू और उसके बीच बातचीत होने लगी। इस बीच युवती ने उसे फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए ऑफर दिया।
इतना सुनते ही रामू तैयार हो गया। युवती ने उसे टाटीबंध श्मशानघाट के पास मरकट्टी तालाब के पीछे बुलाया। रामू अपनी दोपहिया से तय समय में पहुंच गया। वहां पहुंचने पर उसने युवती को कॉल किया, तो युवती ने उसे कुछ दूरी पर स्थित एक खंडहरनुमा मकान में उसे बुलाया। वहां दो युवतियां थीं। कॉल करने वाली युवती ने अपने चेहरे पर स्कार्फ लगाया था। उसने उसे मकान में चलने का इशारा किया। खंडहर के भीतर बिस्तर लगा था। एक कुर्सी रखी थी। युवती ने उसे बैठने के लिए कहा। दूसरी युवती बाहर चली गई। इसके बाद युवती ने युवक से कपड़े उतारने का इशारा किया। दोनों अपने आधे कपड़े ही उतारे थे। इस बीच एक युवक पहुंच गया। उसने खुद को पुलिस वाला बताते हुए युवती और रामू को पकड़ लिया। लड़की लाने का आरोप लगाते हुए धमकाने लगा।
रामू किसी तरह उसे छुड़ाकर भागने लगा, तो एक और युवक पहुंच गया। फिर दोनों ने मिलकर रामू को पकड़ लिया। उसके गले में चाकू अड़ा दिया। उससे पैसों की मांग करने लगे। रामू के पास केवल 1 हजार रुपए थे। इतने से आरोपी नहीं माने। दोनों युवतियां और युवकों ने मिलकर उसे बंधक बनाकर रख लिया। इसके बाद रामू ने खुद को परेशानी में फंसने की जानकारी देकर अपनी मां को कॉल किया और पैसों की मांग की। उसकी मां ने 7 हजार रुपए रामू को फोन पे किया। इसके बाद आरोपियों ने उस राशि को क्यूआर स्कैन करके अपने खाते में डाला। इस तरह कुल 8 हजार रुपए आरोपियों ने उससे वसूला। इसके बाद उसे डरा-धमकाकर छोड़ दिया। पीड़ित युवक अपने घर गया। वहां से वह डीडी नगर थाने पहुंचा। चूंकि घटनास्थल आमानाका क्षेत्र का था। इस कारण पीड़ित को आमानाका थाने भेजा गया।
पीड़ित की शिकायत पर आमानाका पुलिस ने अपराध दर्ज किया। इस मामले में दोनों युवतियों और युवकों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। बताया जाता है कि आरोपियों ने इससे पहले भी कई युवकों को इसी तरीके से ठगा है।
पीड़ित की शिकायत के बाद दोनों युवतियों और दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। कुछ और लोगों को ब्लैकमेल करने का पता चला है। इसकी तस्दीक की जा रही है। - सुनील दास, टीआई, आमानाका, रायपुर
Published on:
07 Dec 2024 11:55 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
