16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Crime News: चौकीदारों पर चोरों ने किया हमला, पुलिस में शिकायत

Raipur Crime News: कमल विहार में आये दिन चोरी, लूट, चाकूबाजी और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 8 Nov 2023, 1:35 PM IST

CG Crime News: चौकीदारों पर चोरों ने किया हमला, पुलिस में शिकायत

CG Crime News: चौकीदारों पर चोरों ने किया हमला, पुलिस में शिकायत

रायपुर। CG Crime News: कमल विहार में आये दिन चोरी, लूट, चाकूबाजी और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। सेक्टर-5 में मंगलवार तड़के तीन बजे निमार्णाधीन मकान के चौकीदार पर चोरों ने हमला कर घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार जितेंद्र देवार और उसके साथी निर्माण सामग्री चोरी करने के लिए मकान में घुस रहे हैं। चौकीदार ने इन्हें पकड़ने की कोशिश की। इस पर आरोपियों ने चौकीदार को जमकर पीटा। चौकीदार के साथी और पड़ोसी चौकीदार आए तब चोर भाग खड़े हुए। पीड़ित चौकीदार ने टिकरापारा थाने में मामला दर्ज कराया है।

चाकूबाजी की वारदात, पुलिस कर रही इंकार

3-4 दिन पहले कमल विहार सेक्टर-1 से राधा विहार कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर आधा दर्जन से अधिक अज्ञात आरोपियों ने एक व्यक्ति को बेदम पीटा, फिर उसे चाकू मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। टिकरापारा पुलिस के मुताबिक उन तक ऐसी कोई शिकायत नहीं पहुंची है। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब 15 मिनट तक जमकर मारपीट हुई। कॉलोनी के लोग दहशत में आ गए। मारपीट करने के बाद आरोपी एक ऑटो और 2 बाइक में सवार होकर भाग निकले। आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल में एडमिट कराया। काॅलोनीवासियों का कहना है कि पुलिस गश्त नहीं होने से इस क्षेत्र में बदमाशों की अडडेबाजी होती है।

यह भी पढ़े: CG Crime News: पार्टी में मचा बवाल, मामूली बात को लेकर भिड़े युवक, चाकूबाजी में एक गंभीर