इसी तरह कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भी चुनाव आयोग से रायगढ़ से भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी के खिलाफ शिकायत की है कि वे अपने प्रचार-प्रसार के दौरान धार्मिक प्रतीकों को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने वाली वेशभूषा में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं, जो निर्वाचन अपराध की श्रेणी में आता है। इसी तरह अकलतरा से भाजपा प्रत्याशी सौरभ सिंह पर भी आरोप लगाया गया है कि क्षेत्र के अबोध और नाबालिग बच्चों से प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है।