26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / CG Election 2023: कांग्रेस विधायक चिंतामणि की भाजपा में वापसी, सामरी से टिकट कटने से थे नाराज

CG Election 2023: कांग्रेस विधायक चिंतामणि की भाजपा में वापसी, सामरी से टिकट कटने से थे नाराज

CG Election 2023: कांग्रेस से सामरी विधानसभा सीट से टिकट कटने से नाराज चल रहे कांग्रेस विधायक चिंतामणि महाराज मंगलवार को भाजपा में शामिल हुए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 1 Nov 2023, 7:55 AM IST

CG Election 2023: Congress MLA Chintamani returns to BJP

कांग्रेस विधायक चिंतामणि की भाजपा में वापसी

रायपुर। CG Election 2023: कांग्रेस से सामरी विधानसभा सीट से टिकट कटने से नाराज चल रहे कांग्रेस विधायक चिंतामणि महाराज मंगलवार को भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर तथा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की मौजूदगी में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में प्रवेश किया।

माता राज मोहिनी भवन अंबिकापुर में आयोजित भाजपा के परिवर्तन महा संकल्प रैली के कार्यक्रम में ओम माथुर ने भाजपा का गमछा ओढ़ाकर कांग्रेस विधायक चिंतामणि महाराज का स्वागत किया। इसके बाद उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। चिंतामणि महाराज के भाजपा में आगमन पर ओम माथुर ने कहा, संत गहरा गुरुजी को साक्षी मानकर ये कहता हूं कि पार्टी में उनके सम्मान में कोई कमी नहीं होगी। उनके आने से राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। मैंने उनसे वादा किया था कि दिल्ली से मैं खुद उन्हें भाजपा में ज्वाइन कराने सरगुजा आऊंगा।

यह भी पढ़े: CG Election 2023 : प्रत्याशी मन को भाया तो... बस्तरियों ने वोटों से भरी झोली, देखें 12 विधानसभा का सियासी रिपोर्ट

भाजपा प्रवेश नहीं घर वापसी : चिंतामणि महाराज

भाजपा में प्रवेश के बाद कांग्रेस विधायक चिंतामणि महाराज ने कहा, मैं भाजपा में प्रवेश नहीं घर वापसी कर रहा हूं। हम सब एक जुट होकर सरगुजा संभाग के सभी प्रत्याशियों को चुनाव में जिताएंगे और भाजपा की सरकार बनाएंगे। बता दें कि चिंतामणि महाराज पहले भाजपा में थे। करीब 11 साल बाद उन्होंने भाजपा में वापसी की है।

यह भी पढ़े: सड़क पर डाली गई निर्माण सामग्री से उड़ रही धूल, वर्षों बाद भी निराकरण नहीं