CG Election 2023 : 2 अक्टूबर से कांग्रेस का भरोसा यात्रा, गांव-गांव जाकर खोलेगी भाजपा की पोल
रायपुरPublished: Sep 29, 2023 04:59:47 pm
Congress's Bharosa Yatra from October 2: कांग्रेस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के दिन 2 अक्टूबर को प्रदेश के सभी 90 विधानसभा में भरोसा यात्रा निकालेगी।


2 अक्टूबर से कांग्रेस का भरोसा यात्रा
रायपुर। Congress's Bharosa Yatra from October 2: कांग्रेस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के दिन 2 अक्टूबर को प्रदेश के सभी 90 विधानसभा में भरोसा यात्रा निकालेगी। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस गांव-गांव में जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी देगी। इसके साथ ही भाजपा के 15 वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश और प्रदेशवासियों के साथ किए गए छल से जनता को अवगत (Congress) कराया जाएगा।