जगदलपुर। CG Election News: बस्तर में आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान किया जा रहा है। इस बार चुनाव के लिये युवा वोटरों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बस्तर में विकास के लिये किये गये वादे और चुनावी घोषणाओं को देखते हुए चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है। ऐसे मेें पत्रिका लगातार युवाओं से आने वाले सरकार से उम्मीदें और पिछले सरकार के कामकाज को लेकर सवाल करती रही है। आज के चुनाव में युवाओं ने कहा कि वह लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में अपनी भागीदारी निभाने तैयार हैं उनका कहना है कि वह शिक्षित और ईमानदार नेता को अपना मत देंगे ताकि बस्तर में विकास की गंगा बहा सके।