रायपुर। Mallikarjun Kharge Visit in CG : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जिसके लिए महज कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में राजनैतिक पार्टियां चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। चुनाव प्रसार के लिए लगातार दिग्गज नेता व केंद्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच रहे हैं। इसी बीच अपने पक्ष में माहौल बनाने एक फिर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे।
जहां वे सुकमा और महासमुंद में जनसभा को संबोधित करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार खड़गे दोपहर 12:30 बजे सुकमा में और दोपहर 2.30 बजे महासमुंद में सभा को संबोधित करेंगे।
बता दें कि प्रदेश में दो चरणों में मतदान होने है। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को तो वहीं, 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। वहीं, 3 दिसंबर को मतगणना होगी।
यह भी पढ़े: cg election 2023 कांग्रेस विधायक चिंतामणि की भाजपा में वापसी, सामरी से टिकट कटने से थे नाराज