23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / CG Flight: तकनीकी खराबी के चलते भोेपाल की फ्लाइट पौने 4 घंटे रनवे पर खड़ी रही, यात्री हुए परेशान

CG Flight: तकनीकी खराबी के चलते भोेपाल की फ्लाइट पौने 4 घंटे रनवे पर खड़ी रही, यात्री हुए परेशान

CG Flight: रायपुर शहर में स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से भोपाल जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस का फ्लाइट पौने चार घंटे विलंब से रवाना हुई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 22 Nov 2024, 9:33 AM IST

Flights Fare hike, raipur airport

CG Flight: छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से भोपाल जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस का फ्लाइट पौने चार घंटे विलंब से रवाना हुई। यह फ्लाइट यात्रियों को लेकर 5.15 बजे उड़ान भरने वाली थी। इसी दौरान फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते फ्लाइट को रनवे पर रोकने के बाद यात्रियों को उतारा गया।

यह भी पढ़ें: CG Flights News: हवाई यात्रियों को बड़ा झटका, इंडिगो की रायपुर से जगदलपुर फ्लाइट बंद

CG Flight: प्रबंधन से नाराज यात्रियों ने कैंसिल कराई टिकट

CG Flight: इसके बाद तकनीकी खराबी को दूर कर रात 8.55 को भोपाल के लिए रवाना किया गया। बताया जाता है कि यात्रियों को एयरपोर्ट द्वारा किसी भी तरह की जानकारी नहीं देने पर जमकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है एयरपोर्ट अथॉरिटी के किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने उनकी सुध तक नहीं ली। फ्लाइट के उडा़न भरने को लेकर असमंजस की स्थिति को देखते हुए उन्होंने अपने टिकट भी कैंसिल करवा लिया।

यात्री हुए परेशान

फ्लाइट के उडा़न भरने को लेकर किसी भी तरह का संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद भी सुनवाई नहीं होने पर यात्री अपने सामान सहित वापस लौट गए। वहीं इसके संबंध में देर रात तक एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा मीडिया के लिए बनाए अपने अधिकृत वाट्सऐप ग्रुप में किसी भी तरह की सूचना जारी तक नहीं की गई।