इससे लोगों को रजिस्ट्री कराने घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। दिन में कई बार सर्वर डाउन हो रहा है। पंजीयन कार्यालय में सोमवार दिनभर सर्वर डाउन हुआ। इस वजह से फोटो अपलोड, स्लाॅट बुकिंग में परेशानी हुई। सर्वर डाउन होने के चलते जहां रायपुर में एक दिन में तीन सौ रजिस्ट्री होती है, वह आंकड़ा 50 तक भी नहीं पहुंच पाया। रजिस्ट्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर में जहां सोमवार को 32 रजिस्ट्री हो पाई। वहीं बिलासपुर में यह आंकड़ा महज 24 तक ही पहुंच पाया।