इसी तरह संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण रायपुर परिसर के खुला मैदान में संखली, रस्साकसी, लंगड़ी, गिल्ली डंडा, पिट्ठुल एवं गेेड़ी दौड़ की प्रतियोगिता होगी। स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, रस्सी कूद एवं कुश्ती और नेताजी सुभाष स्टेडियम में खो-खो की प्रतियोगिताएं आयोजित किए जा रहे हैं। प्रत्येक खेल में आयुवार एवं वर्गवार टाइम सेड्यूल जारी (CHHATTISGARHIYA OLYMPIC 2023) किए गए हैं। प्रतियोगिता सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चलेगी।