17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Politics: भाजपा-कांग्रेस का जाति वाला एंगल… उपचुनाव के लिए दोनों ही पार्टी ढूंढ रहीं दमदार OBC प्रत्याशी

CG Politics: रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में भाजपा-कांग्रेस ओबीसी प्रत्याशी उतार सकती है। कांग्रेस उप चुनाव में रायपुर दक्षिण का किला भेदने की तैयारी कर रही है। इस सीट पर ऐसे वर्ग से चिर परिचित चेहरे को टिकट देने का पर विचार कर रही है, ताकि जीत-हार का अंतर कड़ी टक्कर रहे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 11 Sep 2024, 10:49 AM IST

CG Politics

CG Politics: प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के साथ होने वाले रायपुर दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव की कवायद में भाजपा-कांग्रेस दोनों ही पार्टी जोर-शोर से जुटी हुई है। सूत्रों के अनुसार पार्टी स्तर पर इस बार ओबीसी प्रत्याशी उतारने की कवायद चल रही है। क्योंकि, दक्षिण विधानसभा सीट में ओबीसी वर्ग के वोटर बहुतायत में है। इसलिए दोनों की पार्टी इस वर्ग के वोटरों को साधने के लिए ओबीसी प्रत्याशी उतारने पर विचार कर रही है।

CG Politics: किला भेदने कांग्रेस कर रही तैयारी

कांग्रेस उप चुनाव में रायपुर दक्षिण का किला भेदने की तैयारी कर रही है। इस सीट पर ऐसे वर्ग से चिर परिचित चेहरे को टिकट देने का पर विचार कर रही है, ताकि जीत-हार का अंतर कड़ी टक्कर रहे। (CG Politics) सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस के आलाकमान ने ओबीसी वर्ग से किसी साहू को टिकट देने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश के बड़े नेता भी इस बार इस सीट से ही किसी दमदार साहू नेता को ही टिकट देने की बात कर रहे हैं। इसलिए साहू समाज के कुछ वरिष्ठ अपने किसी ही व्यक्ति को टिकट दिलाने के लिए कांग्रेस नेताओं से संपर्क साध रहे हैं।

यह भी पढ़ें: CG Politics: 'पूर्व मंत्री अकबर के खिलाफ FIR सरकार का राजनीतिक षडयंत्र', पूर्व सीएम का बड़ा बयान

भाजपा में ओबीसी दावेदार ज्यादा सक्रिय

भाजपा में भी ओबीसी वर्ग के टिकट के दावेदार ज्यादा सक्रिय है। पार्टी स्तर पर कराए गए सर्वे में भी ओबीसी वर्ग के सबसे ज्यादा वोटर पाए गए हैं। इसलिए पार्टी ओबीसी वर्ग के चिर परिचित दमदार व्यक्ति को ही टिकट दिया जा सकता है। (CG Politics) सूत्र बताते हैं कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व स्तर पर दो ओबीसी और सामान्य वर्ग के ही दो प्रमुख व्यक्ति के नाम की चर्चा ज्यादा चल रही है।

चुनाव की घोषणा के बाद घोषित किए जाएंगे प्रत्याशी

CG Politics: चुनाव आयोग द्वारा रायपुर दक्षिण के लिए उप चुनाव की तारीख की घोषणा करने के बाद ही दोनों पार्टी द्वारा अपने-अपने प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। लेकिन, जो लोग टिकट मिलने की सौ फीसदी आस लगाए हैं, वे फील्ड में अपनी तैयारी अंदरुनी स्तर पर कर दी है। सामाजिक, धार्मिक, सोसायटियों के संगठनों से मेल-मुलाकात कर रहे हैं।