
congress
रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश चुनाव समिति की बैठक खत्म होने के बाद भी दावेदारों के पैनल को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच माथापच्ची जारी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को देर रात विधायक दल के नेता टीएस सिंहदेव के बंगले पर वरिष्ठ नेताओं की एक विशेष बैठक हुई। लगभग चार घंटे तक चली इस बैठक में उन सीटों के एक-एक नाम पर फिर से चर्चा हुई जहां तीन से अधिक मजबूत नेताओंं ने टिकट मांगा है।
शनिवार को राजीव भवन में फिर बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, विधायक दल के नेता टीएस सिंहदेव और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत शामिल हुए। बताया जा रहा है कि इन दोनों बैठकों में कांग्रेस नेताओं ने नामों का एक पैनल तैयार कर लिया है। उधर सांसद भुवनेश्वर कलिता की अध्यक्षता वाली छानबीन समिति ने अपनी अलग रिपोर्ट बनाई है। इन दोनों को कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण को भेजा जाएगा।
पांच स्तरीय रिपोर्ट से आएंगे नाम
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उम्मीदवारों के चयन के लिए पांच स्तरीय समिति की रिपोर्ट को आधार बनाया जाएगा। इसमें विधानसभा समन्वयकों की रिपोर्ट, जिला समितियों की रिपोर्ट, प्रदेश चुनाव समिति, छानबीन समिति और पार्टी के आंतरिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट शामिल है। इन रिपोर्ट में आए कॉमन नामों पर पहले मुहर लग सकती है।
आज भी होंगी बैठकें
बताया जा रहा है कि राजीव भवन और सर्किट हाउस में रविवार को भी बैठकें होगी। इन बैठकों में टिकट का मुद्दा अलग होगा। 10 सितम्बर को प्रस्तावित भारत बंद के लिए भी बैठक ली जाएगी। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया इसी वजह से रुक गए हैं।
Published on:
09 Sept 2018 03:16 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
