16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Rape Case: सीआरपीएफ जवान के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया रेप केस, आरोपी फरार

CG Rape Case: रायपुर में खमतराई इलाके में एक महिला ने अपने ही पति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पति सीआरपीएफ का जवान है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 18 Nov 2024, 10:21 AM IST

Rape News

CG Rape Case: छत्तीसगढ़ के रायपुर में खमतराई इलाके में एक महिला ने अपने ही पति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पति सीआरपीएफ का जवान है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।

यह भी पढ़ें: CG Rape Case: महिला की मिली अर्धनग्न लाश, 3 दिन पहले बलात्कार कर जिंदा जलाया

CG Rape Case: खमतराई इलाके का मामला

पुलिस के मुताबिक सीआरपीएफ के जवान सतीश (बदला हुआ नाम) की वर्ष 2019 में शादी हुई थी। इसके बाद पति-पत्नी रायपुर में रहने लगे। इस बीच सतीश अपनी पत्नी से अलग होना चाहता था। उसने पत्नी से छुपाकर तलाक संबंधी दस्तावेज बनवाए। उसके हस्ताक्षर करवा लिए। इसकी जानकारी पत्नी को नहीं थी। इसके बाद तलाक ले लिया। पत्नी को इसकी भनक तक नहीं लगी। वह पत्नी की तरह उसके साथ ही रह रही थी।

आरोपी फरार..

इस दौरान सतीश ने कई बार उससे शारीरिक संबंध भी बनाए। एक दिन अचानक उसने इसका खुलासा करते हुए उसे अलग रहने कहा। तलाक का खुलासा किया। इससे महिला हैरत में पड़ गई। तलाक के बाद भी वह महिला को धोखे में रहकर उससे शारीरिक संबंध बना रहा था। इसकी शिकायत महिला ने थाने में की। पुलिस ने आरोपी जवान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।