
CG Second Phase voting Live Update
CG Second Phase voting 2023 : छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए सुबह 8 बजे से जारी वोटिंग शाम 5 बजते ही खत्म हो गया। अब सिर्फ लाइन में लगे वोटर ही मतदान कर पाएंगे। मतदान को लेकर सुबह से शाम तक वोटरों में जबरदस्त उत्साह रहा। युवा, बुजुर्ग मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लोकतंत्र के महापर्व में सभी वोटर नई सरकार चुनने के लिए उत्साह नजर आए। कुछ एक ऐसे मतदान केंद्र रहे जहां छिटपुट विवाद हुआ। हालांकि पुलिसकर्मी ने ऐन मौके पर मामला शांत करा लिया। दूसरे चरण में कुल 958 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। जिसमें बीजेपी और कांग्रेस के 70-70 और आप के 45, जेसीसीजे 60, बसपा के 44 निर्दलीय के 358 और गैर मान्यता प्राप्त पार्टी के 311 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया।
बता दें कि दूसरे चरण के चुनाव के लिए 70 विधानसभा में कुल 18,833 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिनमें 4,250 शहरी, 14,556 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। स्थानीय पुलिस के साथ छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (सीएएफ) के कुल एक लाख से अधिक जवान मोर्चे पर तैनात रहे। अब वोटिंग के बाद अब 3 दिसंबर को परिणाम आएंगे।
CG Second Phase voting 2023 Live Updates
5.50 PM : नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर जवानों को नुकसान पहुंचाया
बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा से नक्सली वारदात की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर जवानों को नुकसान पहुंचाया है। इस हमले में आईईडी की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया है।
5.36 PM : 70 विधानसभा में 5 बजे तक 67.97 प्रतिशत हुआ मतदान
छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण की वोटिंग खत्म हो गई है। अब सिर्फ बूथ में मौजूद लोग ही वोट कर पाएंगे। वहीं 5 बजे तक 67.97 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे कम मतदान रायपुर दक्षिण में हुआ है। यहां वोटिंग प्रतिशत 52.11 है। फिलहाल यह आंकड़ा कल तक बढ़ सकता है। वहीं धमतरी जिले के कुरुद विधानसभा में बंपर वोटिंग हुई है। यहां 82.60 प्रतिशत मतदान हुआ है।
3.35 PM : पाटन में पड़े सबसे ज्यादा वोट
दूसरे चरण के लिए जारी वोटिंग प्रतिशत सामने आ गया है। दोपहर 3 बजे तक 55.31 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान पाटन विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। यहां 66.87 प्रतिशत वोटिंग हुआ है। वहीं सबसे कम मतदान 38.20 प्रतिशत रायपुर ग्रामीण में हुआ है। इधर ब्रिंद्रानवागढ़ के संवेदनशील 9 मतदान केंद्र में चुनाव खत्म हो गया है। यहां सुबह 7 बजे से 3 बजे तक समय निर्धारित किया गया था। यहां वोटिंग प्रतिशत 59.16 है। फिलहाल यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।
1. भरतपुर-सोनहट (एसटी) -67.94%
2. मनेंद्रगढ़ - 69.90 %
3. बैकुंठपुर - 73.56 %
4. प्रेमनगर - 68.05%
5. भटगांव - 67.50%
6. प्रतापपुर (एसटी) - 63.46%
7. रामानुजगंज (एसटी) - 65.50%
8. समरी (एसटी) - 70.50%
9. लुंड्रा (एसटी) - 70.50%
10. अंबिकापुर - 65.05%
11. सीतापुर (एसटी) - 68.40%
12. जशपुर (एसटी) - 70.47%
13. कुनकुड़ी (एसटी) - 72.66%
14. पत्थलगांव (एसटी) - 71.25%
15. लैलूंगा (एसटी) - 76.42%
16. रायगढ़ - 71.23%
17. सारंगढ़ (एससी) - 78.04%
18. खरसिया - 81.43%
19.धरमजयगढ़ (एसटी) - 72.36%
20. रामपुर (एसटी) - 70.34%
21. कोरबा - 65.83%
22. कटघोड़ा - 71.63%
23. पाली-तानाखार (एसटी) - 79.35%
24. मरवाही (एसटी) - 71.20%
25. कोटा - 65.69%
26. लोरमी - 64.48%
27. मुंगेली (एससी) - 65.89%
28. तखतपुर - 61.50%
29. बिल्हा - 66.39%
30. बिलासपुर - 56.28%
31. बेलतरा -59.08%
32. मस्तूरी (एससी) - 59.50%
33. अकलतरा - 67.97%
34. जांजगीर-चांपा - 68.63%
35. सक्ती - 68.90 %
36. चंद्रपुर - 62.50%
37. जैजेपुर - 60.70%
38. पामगढ़ (एससी) - 60.20%
39. सरायपाली (एससी) - 71.12%
40. बासना - 70.30%
41. खल्लारी - 70.69%
42. महासमुंद - 68.16%
43. बिलाईगढ़ (एससी) - 69.18%
44. कसडोल - 67.19%
45. बलौदा बाजार - 72.00%
46. भाटापारा - 74.27%
47. धरसींवा - 71.86%
48. रायपुर सिटी ग्रामीण - 53.80%
49. रायपुर सिटी वेस्ट - 54.68%
50. रायपुर सिटी नॉर्थ - 54.50%
51. रायपुर सिटी साउथ - 52.11%
52. आरंग(एससी) - 68.60%
53. अभनपुर - 60.13%
54. राजिम - 71.23%
55. बिंद्रानवागढ़ (एसटी) - 71.02%
56. सिहावा (एसटी) - 78.20%
57 कुरुड - 82.60%
58. धमतरी - 78.00%
59. संजारी बालोद - 79.63%
60. डोंडी लोहारा (एसटी) - 75.01%
61. गुंडरदेही - 78.27%
62. पाटन - 75.54%
63. दुर्ग ग्रामीण - 69.00%
64. दुर्ग सिटी - 62.80%
65. भिलाई नगर - 63.54%
66. वैशाली नगर - 53.00%
67. अहिवारा (एससी) - 67.77 %
68. साजा - 72.62%
69. बेमेतरा - 73.44%
70. नवागढ़ (एससी) - 72.73%
3.21 PM : बलौदाबाजार में एक महिला वोटर की मौत
70 सीटों पर मतदान जारी है इस बीच बलौदाबाजार से दुखद खबर सामने आई है। यहां कसडोल विधानसभा क्षेत्र के मतदान क्रमांक 76 मल्दा में वोट देने लाइन में खड़ी महिला की मौत हो गई। मृतिका का नाम सहोदरा है, जिसकी 58 वर्ष उम्र है। रिटर्निंग अधिकारी भूपेंद्र अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की है। महिला की मौत की वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
1.38 PM : 1 बजे तक 37.87 प्रतिशत हुआ मतदान
छत्तीसगढ़ में 1 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत आ गया है। 70 विधानसभा क्षेत्र में अब तक 38.22 प्रतिशत मतदान हुआ है। जारी आंकड़ों के अनुसार सारंगढ़ में बंपर वोटिंग हुई है यहां 1 बजे तक 46.20 फीसदी मतदान हो चुका है। इधर रायपुर के अलावा अन्य शहरों में भी गांव के मुकाबले कम वोट पड़ें।
1. भरतपुर-सोनहट (एसटी) -35.35%
2. मनेंद्रगढ़ - 36.80 %
3. बैकुंठपुर - 39.93 %
4. प्रेमनगर - 45.14%
5. भटगांव - 45.21%
6. प्रतापपुर (एसटी) - 43.70%
7. रामानुजगंज (एसटी) - 44.80%
8. समरी (एसटी) - 44.70%
9. लुंड्रा (एसटी) - 44.00%
10. अंबिकापुर - 40.23%
11. सीतापुर (एसटी) - 39.18%
12. जशपुर (एसटी) - 42.95%
13. कुनकुड़ी (एसटी) - 44.41%
14. पत्थलगांव (एसटी) - 39.71%
15. लैलूंगा (एसटी) - 44.76%
16. रायगढ़ - 37.80%
17. सारंगढ़ (एससी) - 46.20%
18. खरसिया - 43.90%
19.धरमजयगढ़ (एसटी) - 46.10%
20. रामपुर (एसटी) - 40.03%
21. कोरबा - 32.33%
22. कटघोड़ा - 32.01%
23. पाली-तानाखार (एसटी) - 37.97%
24. मरवाही (एसटी) - 33.35%
25. कोटा - 27.90%
26. लोरमी - 39.25%
27. मुंगेली (एससी) - 33.92%
28. तखतपुर - 33.57%
29. बिल्हा - 35.67%
30. बिलासपुर - 24.47%
31. बेलतरा -23.21%
32. मस्तूरी (एससी) - 31.20%
33. अकलतरा - 37.16%
34. जांजगीर-चांपा - 36.58%
35. सक्ती - 34.76 %
36. चंद्रपुर - 30.00%
37. जैजेपुर - 31.09%
38. पामगढ़ (एससी) - 29.98%
39. सरायपाली (एससी) - 42.48%
40. बासना - 41.52%
41. खल्लारी - 42.47%
42. महासमुंद - 44.14%
43. बिलाईगढ़ (एससी) - 39.16%
44. कसडोल - 39.66%
45. बलौदा बाजार - 41.52%
46. भाटापारा - 41.10%
47. धरसींवा - 36.92%
48. रायपुर सिटी ग्रामीण - 28.80%
49. रायपुर सिटी वेस्ट - 30.31%
50. रायपुर सिटी नॉर्थ - 32.20%
51. रायपुर सिटी साउथ - 31.13%
52. आरंग(एससी) - 34.30%
53. अभनपुर - 35.57%
54. राजिम - 41.84%
55. बिंद्रानवागढ़ (एसटी) - 44.57%
56. सिहावा (एसटी) - 41.70%
57 कुरुड - 43.30%
58. धमतरी - 42.80%
59. संजारी बालोद - 43.06%
60. डोंडी लोहारा (एसटी) - 43.05%
61. गुंडरदेही - 43.84%
62. पाटन - 42.96%
63. दुर्ग ग्रामीण - 39.55%
64. दुर्ग सिटी - 32.09%
65. भिलाई नगर - 34.06%
66. वैशाली नगर - 33.43%
67. अहिवारा (एससी) - 39.89 %
68. साजा - 34.40%
69. बेमेतरा - 38.81%
70. नवागढ़ (एससी) - 36.81%
1.29 PM: खरसिया के कुरमा पाली में बीजेपी और कांग्रेस आपस में भिड़े
रायगढ़ जिले के खरसिया के कुरमा पाली में वोटिंग के दौरान बीजेपी और कांग्रेस आपस में भिड़ गए। यहां के मतदान केंद्र क्रमांक-221 में मामूली बात को लेकर विवाद गहरा गया। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी वालों ने खाना-पीना देने को मना किया और हाथ उठाया। कोतरा रोड थाना के TI के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। फिलहाल लड़ाई के बावजूद खरसिया के कुरमा पाली में वोटिंग जारी है।
11.35 PM : 70 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 11 बजे तक 19.67 प्रतिशत हुआ मतदान
1. भरतपुर-सोनहट (एसटी) -16.76%
2. मनेंद्रगढ़ - 20.37 %
3. बैकुंठपुर - 19.04 %
4. प्रेमनगर - 23.28%
5. भटगांव - 25.18%
6. प्रतापपुर (एसटी) - 26.50%
7. रामानुजगंज (एसटी) - 23.80%
8. समरी (एसटी) - 24.90%
9. लुंड्रा (एसटी) - 22.00%
10. अंबिकापुर - 19.19%
11. सीतापुर (एसटी) - 19.04%
12. जशपुर (एसटी) - 23.16%
13. कुनकुड़ी (एसटी) - 25.27%
14. पत्थलगांव (एसटी) - 21.08%
15. लैलूंगा (एसटी) - 25.07%
16. रायगढ़ - 20.07%
17. सारंगढ़ (एससी) - 17.80%
18. खरसिया - 24.47%
19.धरमजयगढ़ (एसटी) - 21.43%
20. रामपुर (एसटी) - 21.98%
21. कोरबा - 17.54%
22. कटघोड़ा -20.99%
23. पाली-तानाखार (एसटी) - 19.37%
24. मरवाही (एसटी) - 26.13%
25. कोटा - 09.12%
26. लोरमी - 23.23%
27. मुंगेली (एससी) - 22.09%
28. तखतपुर - 16.44%
29. बिल्हा - 12.59%
30. बिलासपुर - 12.62%
31. बेलतरा - 14.81%
32. मस्तूरी (एससी) - 17.50%
33. अकलतरा - 22.66%
34. जांजगीर-चांपा - 19.80%
35. सक्ती - 15.65 %
36. चंद्रपुर - 07.00%
37. जैजेपुर - 17.30%
38. पामगढ़ (एससी) - 16.01%
39. सरायपाली (एससी) - 21.83%
40. बासना - 20.18%
41. खल्लारी - 24.02%
42. महासमुंद - 21.09%
43. बिलाईगढ़ (एससी) - 18.19%
44. कसडोल - 21.29%
45. बलौदा बाजार - 22.15%
46. भाटापारा - 24.05%
47. धरसींवा - 18.63%
48. रायपुर सिटी ग्रामीण - 18.25%
49. रायपुर सिटी वेस्ट - 17.14%
50. रायपुर सिटी नॉर्थ - 18.60%
51. रायपुर सिटी साउथ - 17.30%
52. आरंग(एससी) - 21.00%
53. अभनपुर - 24.00%
54. राजिम - 18.60%
55. बिंद्रानवागढ़ (एसटी) - 18.81%
56. सिहावा (एसटी) - 11.90%
57 कुरुड - 15.20%
58. धमतरी - 14.10%
59. संजारी बालोद - 23.95%
60. डोंडी लोहारा (एसटी) - 21.32%
61. गुंडरदेही - 20.25%
62. पाटन - 21.67%
63. दुर्ग ग्रामीण - 20.97%
64. दुर्ग सिटी - 17.62%
65. भिलाई नगर - 18.71%
66. वैशाली नगर - 15.03%
67. अहिवारा (एससी) - 19.75 %
68. साजा - 17.16%
69. बेमेतरा - 18.05%
70. नवागढ़ (एससी) - 28.23%
1.04 PM : उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव बोले- सरगुजा फिर जीतेंगे
उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव मतदान करने से पहले मां महामाया मंदिर पहुंचकर पूजा किया और जीत का आशीर्वाद लिया। इस दौरान टीएस सिंहदेव ने कहा, सरगुजा फिर जीतेंगे। कांग्रेस को लीड मिलेगी। मुद्दों को पहुंचाने के अब कई माध्यम है। जनता सब जानती है। भाजपा का कर्णाटक में क्या हाल हुआ सबको पता है। मतदान को लेकर जनता में उत्साह है।
12.36 PM : मेरे क्षेत्र में मामला एकतरफा, किसी से नहीं है लड़ाई : सीएम बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने परिवार के साथ कुरुदडीह में मतदान किया। इस दौरान सीएम बघेल ने दावा किया है कि यह मुकाबला एकतरफा है। इस चुनाव में किसी से लड़ाई नहीं है। वहीं इस बार 75 से ज्यादा सीट लाएंगे। वोटिंग को लेकर सीएम ने कहा कि इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में 80 फीसदी से ज्यादा वोट होंगे। लोग इसे पर्व की तरह मनाते है।
12.17 PM : लोकतंत्र का उत्साह, रायपुर में चार पीढ़ी ने एक साथ वोट दिया मतदान
रायपुर इंद्रावती कॉलोनी निवासी गोधा परिवार ने आज मतदान उत्सव मनाते हुए परिवार के 4 पीढ़ी के 25 सदस्यों विजय जैन, अतुल जैन, मनीष जैन, राकेश जैन, अनंत जैन सपरिवार ने एक साथ घर से निकलकर वोट डाला और एक नारा दिया 25 वोट 1 निशान।
11.52 AM : मुख्यमंत्री के बेटे ने किया जीत का दावा
मुख्यमंत्री भूपेष बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल ने कहा, "कांग्रेस की सरकार बन रही है जैसे हमारे मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोल रहे हैं कि 75 पार होगा तो बिल्कुल 75 ही पार होगा।
11.03 AM : ऊँट की सवारी कर मतदान केंद्र पहुंचे पति-पत्नी
रायपुर में एक दंपति अनोखे अंदाज में वोटिंग करने पहुंचे थे। रायपुर उत्तर में ऊँट की सवारी कर मतदान केंद्र पहुंचे पति-पत्नी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बताया जा रहा है कि यह दंपति हर बार मतदान जागरूकता के लिये नई नई पहल करते है।
10.47 AM : मस्तूरी के ग्राम धूमा में चुनाव बहिष्कार का असर
बिलासपुर के मस्तूरी विधानसभा के ग्राम धूमा में चुनाव का बहिष्कार का असर दिखाई दे रहा है। यहां अभी तक एक भी वोटर मतदान के लिए नहीं पहुंचा है। ग्राम पंचायत देवरी के मतदान केंद्र 79 में 9 बजे तक मतदान शुरू नहीं हुआ है। मतदान दल अभी तक ईवीएम मशीन को शरू नहीं कर पा रहे है। जिसके चलते वोटर परेशान नजर आ रहे है।
10.28 AM : अभनपुर में ईवीएम मशीन खराब
भिलाई के बाद अभनपुर में ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान रूक गया है। जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी इंद्र कुमार साहू के गृह ग्राम बेंद्री है। भाजपा प्रत्याशी तकनीकी खराबी के चलते मतदान के लिए इंतजार कर रहे हैं। मामले में अभनपुर एसडीएम तकनीकी इंजीनियर को मतदान केंद्र जल्द ही पहुंचने की बात कही है। इसके अलावा, तखतपुर, भिलाई के मतदान केंद्र में भी ईवीएम मशीन के खराब होने से मतदान प्रभावित हुआ है।
10.16 AM
धमतरी में IED ब्लास्ट हुआ है। नक्सलियों ने CRPF टीम पर हमला कर वोटिंग को प्रभावित करने की कोशिश की गई हैै।
10.00 AM
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि लोग उस पार्टी को वोट करेंगे जिससे उनको लगेगा कि वे उनकी भलाई के लिए काम करेगी...लोग ऑपरेशन लोटस के बारे में पूछ रहे हैं...ED का राजनीति के लिए ग़लत इस्तेमाल किया जा रहा है। ED ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है..
9.50 AM
भाजपा नेता धरमलाल कौशिक ने बिलासपुर में मतदान केंद्र क्रमांक 211 पर अपना वोट डाला।
Updated on:
17 Nov 2023 06:43 pm
Published on:
17 Nov 2023 10:27 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
