उदय ने फांसी लगाने से पहले एक दर्दभरा वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि वे अपनी साली प्रियंका, ज्योति, आशीष और सास-ससुर से काफी परेशान हैं। उन्होंने अपनी पत्नी की असलियत उन्हें बताई थी, तो वे सभी उन्हें जान से मारने की धमकी देते थे। उनके दोनों बच्चों को मारने की धमकियां देते थे। इसके चलते मैं अपना जीवन समाप्त कर रहा हूं। मेरे दोनों बच्चों को उनके दादा-दादी के पास रखना।