16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
CG Theft News: गजब की चोरी… लोहे से भरे ट्रक को लेकर रफूचक्कर हुए चोर, देखें VIDEO
Play video

CG Theft News: गजब की चोरी… लोहे से भरे ट्रक को लेकर रफूचक्कर हुए चोर, देखें VIDEO

Crime News: एक बार फिर चोरों ने सरेराह पुलिस चौकी के पास से लोहे से भरा ट्रक चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर 20 लाख रुपए कीमत का लोहे से भरा ट्रक चोरी कर मौके से फरार हो गए।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 2 Jan 2025, 1:01 PM IST

CG Theft News: राजधानी रायपुर में चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। अब चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे सुनसान मकानों के साथ-साथ मुख्य सड़कों और पुलिस चौकियों के पास भी वारदात करने से नहीं हिचक रहे। इसी कड़ी में एक बार फिर चोरों ने सरेराह पुलिस चौकी के पास से लोहे से भरा ट्रक चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर 20 लाख रुपए कीमत का लोहे से भरा ट्रक चोरी कर मौके से फरार हो गए।

यह पूरा मामला भनपुरी चौक के झाबक पेट्रोल पंप का है, जहां लोहे से भरा एक ट्रक चोरी हो गया। चोरों ने बड़ी चालाकी से ट्रक का ताला खोला और उसे स्टार्ट कर वहां से फरार हो गए। बता दें कि यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गईं, जिससे पुलिस को मामले की जांच में मदद मिल रही है। गुढ़ियारी थाने में इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है, और पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।