राजनांदगांव-कलमना रेलवे लाइन पर ब्लॉक की वजह से दर्जनभर से ज्यादा ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। इसी के तहत 8 अगस्त को विशाखापटनम से चलने वाली 12807 विशाखापटनम-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस रायपुर, दुर्ग स्टेशन होकर नहीं चलेगी, बल्कि परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-विजयवाडा-नागपुर-निज़ामुद्दीन पहुंचेगी। इसी तरह 9 अगस्त को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12808 निज़ामुद्दीन-विशाखापटनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नागपुर से विजयवाडा होकर विशाखापटनम पहुंचेगी। जबकि 6, 8 एवं 13 अगस्त को ट्रेन नंबर 20824 अजमेर-पुरी एक्सप्रेस को अजमेर से 8 घंटे देरी से रवाना करने का निर्णय लिया गया है।