19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / एडीआर की रिपोर्ट, दूसरे चरण में चुनाव लड़ने जा रहे 130 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले

एडीआर की रिपोर्ट, दूसरे चरण में चुनाव लड़ने जा रहे 130 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 के द्वितीय चरण में चुनाव लडऩे जा रहे 130 प्रत्याशियों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 14 Nov 2018, 9:09 AM IST

CGNews

एडीआर की रिपोर्ट, दूसरे चरण में चुनाव लड़ने जा रहे 130 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 के द्वितीय चरण में चुनाव लडऩे जा रहे 130 प्रत्याशियों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें रिश्वतखोरी, हत्या, अपहरण और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) और छत्तीसगढ़ इलेक्शन वॉच ने उम्मीदवारों द्वारा जमा कराए गए शपथपत्रों में दी गई जानकारियों का विश्लेषण कर ये तथ्य उजागर किए हैं।

छत्तीसगढ़ इलेक्शन वॉच के संयोजक गौतम बंद्योपाध्याय और उमाप्रकाश ओझा ने मंगलवार को बताया कि दूसरे चरण के चुनाव की 72 विधानसभा सीटों में 1079 उम्मीदवार चुनाव मैदान हैं। इनमें से 1057 के शपथपत्रों का विश्लेषण किया गया है। इनमें 130 उम्मीदवारों ने शपथपत्र में खुद पर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इनमें से 90 उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले हैं।

उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों द्वारा घोषित कुल आपराधिक मामलों में कांग्रेस के 18, भाजपा के 6, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के 15, आम आदमी पार्टी के 17, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के चार और 36 निर्दलीय शामिल हैं। गंभीर आपराधिक मामलों में कांग्रेस के 11, आम आदमी पार्टी के 13, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के 14 और 24 निर्दलीय उम्मीवार हैं।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ : योगेश तिवारी बेमेतरा, त्रिभुवन महिलांग महासमुंद, राजेंद्र कुमार राय गुंडरदेही, राम सिंह अग्रवाल कोरबा, विभाष कुमार ठाकुर रायगढ़, ओमप्रकाश देवांगन रायपुर ग्रामीण, पंकज तिवारी प्रेमनगर, परेश अग्रवाल खल्लारी, सियाराम कौशिक बिल्हा, संजय चेलक आरंग, हृदयराम राठिया लैलुंगा, नरेंद्र शिंदे बिल्हा, प्रमोद कुमार शर्मा बलौदाबाजार, मनोज कुमार पांडे वैशालीनगर, सेतराम बाड़ा सीतापुर, गोविंद सिंह राजपूत कटघोरा।

आप आदमी पार्टी : दिनेश्वर प्रसार सोनी भटगांव, शत्रुघ्न सिंह साहू धमतरी, राजेश त्रिपाठी रायगढ़, प्रभाकर ग्वाल सरायपाली, योगेंद्र सेन रायपुर उत्तर, अनिल बघेल तखतपुर, सुखनंदन सिंह पाली तानाखार, डगेश्वर भारती आरंग, दुर्गा झा पाटन, मुन्ना बिसेन रायपुर दक्षिण, उत्तम जयसवाल रायपुर पश्चिम, संकेत ठाकुर रायपुर ग्रामीण, डॉ. एस.के. अग्रवाल दुर्ग शहर, अनूप अग्रवाल कोरबा, तेजेंद्र कुमार कुरुद, जसबीर सिंह चावला बिल्हा, हरिश चंदेल कोटा।

मामले एक नजर में
कुल उम्मीदवार 1079
भाजपा 06
कांग्रेस 18
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ 15
आम आदमी पार्टी 17
बसपा 03

भाजपा उम्मीदवार
रामदयाल उइके पाली-तानाखार, ननकीराम कंवर रामपुर, अनुराग सिंहदेव अंबिकापुर, अंबेश जांगड़े पामगढ़, शिवरतन शर्मा भाटापारा, बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण।

कांग्रेस उम्मीदवार
जयसिंह अग्रवाल कोरबा, देवेंद्र यादव भिलाईनगर, विकास उपाध्याय रायपुर पश्चिम, आशीष कुमार छाबड़ा बेमेतरा, विनोद चंद्राकर महासमुंद, भूपेश बघेल पाटन, द्वारिकाधीश यादव खल्लारी, श्यामलाल कंवर रामपुर, शत्रुघ्नलाल चंद्राकर लोरमी, अमरजीत भगत सीतापुर, राजेंद्र साहू बेलतरा, राजेंद्र शुक्ला बिल्हा, शैलेष पाण्डेय बिलासपुर, सत्यनारायण शर्मा रायपुर ग्रामीण, बृहस्पत सिंह रामानुजगंज, मोतीलाल देवांगन जांजगीर-चांपा, दिलीप लहरिया मस्तूरी, लालजीत सिंह राठिया धरमजयगढ़।