
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में निकली 10वीं पास के लिए नौकरी, सैलरी 20,200 रुपए
रायपुर. यदि आप 10वीं पास हैं और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय यानि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में काम करने के इच्छुक हैं तो आपके लिए सुनहरा अवसर है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय (छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट) ने 10वीं पास युवाओं के लिए स्टाफ कार ड्राइवर पद के लिए भर्ती निकाली है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नोटिफिकेशन जारी करके स्टाफ कार ड्राइवर के 17 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पद के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 11 अक्टूबर 2017 या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता : इस पद के लिए उम्मीदवार 10वीं पास हो। साथ ही कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस हो। इसके अलावा उम्मीदवार के पास समस्त प्रकार वाहनों को चलाने का अनुभव अनिवार्य होना चाहिए।
पद का नाम : स्टाफ कार ड्राइवर
रिक्त पदों की संख्या : 17
आवेदन की अंतिम तिथि : इस पद के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 11 अक्टूबर 2017 या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा : इस पद के लिए उम्मीदवार की आयु 01.01.2017 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ के मूल निवासी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष होगी।
चयन प्रक्रिया : इस सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा दो चरणों में होगी। प्रथम चरण में 100 अंकों की लिखित परीक्षा होगी, जिसमें मोटर व्हीकल एक्ट से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि द्वितीय चरण में 100 अंकों की प्रायोगिक परीक्षा होगी।
वेतनमान : इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान 5200-20,200 रुपए प्रति महीना के साथ 1500 ग्रेड पे होगा।
आवेदन ऐसे करें : अगर आप इस पद पर आवेदन करना चाहते हैं तो आपको 11 अक्टूबर 2017 या उससे पहले आवेदन करना होगा। उम्मीदवार भर्ती संबंधित जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट www.highcourt.cg.gov.in पर विजिट करें या यहां क्लिक करें।
Published on:
06 Oct 2017 07:32 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
