भूपेश बघेल ने जो जानकारी सदन को दी उसके अनुसार, पिछले चार सालों में ( 2015-19) छत्तीसगढ़ के 63 आईएएस अफसरों ने 129 बार विदेश यात्रा की। हैरानी की बात ये है कि इन अधिकारियों ने एक ही देश के कई चक्कर लगाए हैं। इन्होने बैंकाक फ्रांस, नीदरलैंड, यूएई, अमेरिका, जापान, कोरिया जैसे देशों के हवाई सफर का खूब लुत्फ़ उठाया है।