
PM मोदी ट्रैन में कराते हैं मंत्रियों का बैग चोरी - स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम
रायपुर. छत्तीसगढ़ के स्कूली शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम (Chhattisgarh education minister premsai singh) ने अपने बैग चोरी करवाने का जिम्मेदार प्रधानमंत्री मोदी को बताया है। दरअसल रायपुर से पेंड्रा जा रहे मंत्री जी का बैग अमरकंटक एक्सप्रेस से चोरी हो गया। मंत्री जब पेंड्रा रोड पहुंचे तो उन्हें बैग चोरी होने की जानकारी मिली। इस मामले में डॉक्टर प्रेमसाय ने किसी तरह की एफआईआर तो दूर शिकायत तक दर्ज नहीं कराई।
लेकिन कोरिया दौरे के दौरान पत्रकारों ने उनसे मोदी सरकार के 100 दिन पूरा होने के संबंध में प्रश्न किया गया। तो उन्होंने कहा कि मोदी जी रेलवे में चोरी करवा रहे हैं। मंत्रियों का बैग चोरी करवा रहे हैं। यही इनकी मानसिकता है और इतना कह कर मंत्री जी ठहाके मारकर हंस पड़े। डॉक्टर प्रेमसाय का ठहाका सुनकर वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों के साथ ही साथ वहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारी भी हंस पड़ें।
जानकारी के अनुसार प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बैग चोरी होने की शिकायत थाने में दर्ज नहीं करवाई। ऐसा इसीलिए क्योंकि इससे पहले भी एक मंत्री का बैग गायब हो गया था। जिसे उनके कार्यकर्ताओं ने ही सुरक्षा की दृष्टि से अपने पास रखा था। ऐसे में हो सकता है कि बैग किसी कार्यकर्ता के पास हो। इस कारण से कोई लिखित शिकायत इस मामले में नहीं की गई । लेकिन आगे भी जानकारी नहीं मिली तो मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई जाएगी।
बैग में थे 30 हजार रुपये
शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम मंगलवार को अमरकंटक सुपरफास्ट एक्सप्रेस से रायपुर से पेंड्रा के लिए जा रहे थे। उन्हें बुधवार को स्कूलों में बच्चों को नाश्ता बांटे जाने के कार्यक्रम में शामिल होना था। अमरकंटक एक्सप्रेस से रायपुर से पेंड्रा जा रहे थे। बैग में 30 हजार रुपये नगद सहित अन्य सामान थे। फिलहाल रेलवे पुलिस बैग की खोजबीन में लगी है।
Click & Read More Chhattisgarh News.
Published on:
18 Sep 2019, 9:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.