9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी के चरित्र पर था शक, शराबी पति ने बच्चों के सामने सिर कुचलकर मौत के घाट उतारा

रायपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराबी पति ने अपने बच्चों के सामने पत्नी की इसलिए बेरहमी से हत्या कर दी

2 min read
Google source verification
wife murder

रायपुर. राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराबी पति ने अपने बच्चों के सामने पत्नी की इसलिए बेरहमी से हत्या कर दी, क्योंकि पति ने पत्नी को बाहर से जाने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना टिकरापारा थाना अंतर्गत लालपुर की है। पुलिस के मुताबिकम महोबाबाजार में रहने वाला 45 वर्षीय घनश्याम साहू दिहाड़ी मजदूर है। घनश्याम पचपेड़ी नाका स्थित मार्बल लाइन में टाइल्स लोडिंग का काम करता है। घनश्याम को शराब पीने की बुरी लत है। शराब के नशे में घनश्याम आए दिन अपनी पत्नी हीराबाई से झगड़ा करता और मारपीट करता।

पति की रोज की हरकतों से परेशान हीराबाई अपने तीन लड़कियों और एक लड़के के साथ लालपुर स्थित मायके चली आई। शनिवार सुबह 9 बजे घनश्याम फिर नशे में धुत ससुराल पहुंचा तो देखा हीराबाई बाहर जा रही थी। इस पर घनश्यान ने पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए घर से बाहर जाने के लिए मना कर दिया। हीराबाई ने बताया कि वो मजदूरी के लिए जा रही है, लेकिन घनश्याम नहीं माना और घर से बाहर नहीं निकलने को कहा।

इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। माता-पिता को झगड़ते देख चारों बच्चे भी वहां आ गए। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि घनश्याम ने लकड़ी के पाटे से हीराबाई के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। हमले में हीराबाई बुरी घायल हो गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या के बाद आरोपी घनश्याम मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। थोड़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जुर्म दर्ज कर लिया है।