CG News Update: मजबूत इरादे और भरपूर आत्मविश्वास से ग्रामीण महिलाओं के लखपति दीदी बनने का सपना साकार हो रहा है। आरंग के गांव गुल्लू की रहने वाली पुष्पा यादव का कहना है, एक समय था जब मेरे लिए स्कूटी चलाना भी संभव नहीं था। घर के कामकाज तक ही सीमित थी, लेकिन मेरा ड्रोन चलाने के लिए चयन किया गया। यकीनन मेरे लिए ये एक बड़ा अवसर था। मैं सोच नहीं पा रही थी कि ऐसा कोई काम कर पाउंगी, लेकिन प्रशिक्षण के बाद अब मैं ड्रोन चलाने के लिए तैयार हूं।