18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ : भाजपा ही नहीं इन पार्टियों के नेता भी अटल जी को मानते थे अपना राजनैतिक गुरू

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अपने गुरू, छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है

2 min read
Google source verification
atal bihari

छत्तीसगढ़ : भाजपा ही नही इन पार्टियों के नेता भी अटल जी को मानते थे अपना राजनैतिक गुरू

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अपने गुरू, छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। वाजपेयी की हालत बेहद नाजुक होनी की खबर जैसे ही पता चली छत्तीसगढ़ में लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहें हैं।

93 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत बुधवार की रात से बेहद नाजुक बनी हुई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जल्द ही उनके स्वास्थ्य को लेकर जारी बुलेटिन के अनुसार उनके स्वास्थय में कोई भी सुधार नहीं हो रहा है। वह पिछले नौ सप्ताह से एम्स में भर्ती हैं।

एम्स की ओर से बुधवार देर रात जारी बयान के मुताबिक, अटल बिहारी वाजपेयी की हालत बीते 24 घंटों में और खराब हुई है। उनकी हालत नाजुक है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। वाजपेयी की स्वास्थ्य की खबर फैलते ही सरकार के केन्द्रीय मंत्री, राजनेताओं और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का एम्स पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।

छत्तीसगढ़ के कई नेताओं ने ट्वीटर के माध्यम से अटल बिहारी वाजपेयी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

सीएम रमन सिंह ने अपने ट्विटर पर लिखा : मेरे गुरू व राजनीति के अजातशत्रु अटल बिहारी वाजपेयी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। आप जल्द ही स्वस्थ होकर अपने आर्शीवाद से हमारा मार्गदर्शन करें।

भाजपा नेता धरमलाल कौशिक ने अपने ट्विटर के माध्यम से लिखा, हमारे प्रेरणास्त्रोत, भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की खराब सेहत के समाचार से मन व्यथित है। मै ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने भी अपने ट्विटर के माध्यम से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

भाजपा के नेता राजेश मूणत ने भी अपने ट्विटर के माध्यम से अटल बिहारी वाजपेयी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी अटलजी जल्द स्वास्थ्य के प्रार्थना की है। मंत्री बृजमोहन ने ट्वीट कर कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी हमारे सिर्फ मार्गदर्शक, प्रेरणाश्रोत ही नहीं अपितु अभिभावक भी हैं। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।