गरीबी हमें मार डालेगी
बेमेतरा के केतिया वार्ड की रहने वाली मीनाक्षी के पिता मिट्टी के बर्तन, दीए और गुल्लक बनाते हैं। परिवार में माता-पिता के साथ पांच भाई-बहन, दादा और मूक-बधिर बुआ है। गरीबी ने जकड़ रखा है। बेमेतरा के प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई, तो मीनाक्षी के पिता का घर भी तोड़ दिया। उन्हें कई दिनों तक बेघर रहना पड़ा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन लगाया, तो अफसरों ने घुमाना चालू कर दिया। मुद्रा योजना के तहत ऋण लेने की कवायद की, तो निराशा हाथ लगी। मीनाक्षी को मिट्टी तेल की ढिबरी में पढऩा पड़ रहा है। मीनाक्षी ने प्रधानमंत्री को लिखा है- मैं गरीब कुम्हार की बेटी हूं। पढ़-लिखकर अच्छी नौकरी करना चाहती हूं। अपने परिवार की गरीबी दूर करना चाहती हूं। दूसरा रास्ता नहीं है। हमारी मदद कीजिए...नहीं तो गरीबी हमें मार डालेगी।