दरअसल, शिक्षाकर्मियों के पूरे प्रदेश में संविलियन संकल्प दिवस मनाने और जल्द ही बड़े आंदोलन की घोषण पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा है कि चुनावी साल में धीरे-धीरे आंदोलन होते रहेंगे, लेकिन हमनें शिक्षाकर्मियों की मांगों का समाधान ढूंढ लिया है। शिक्षाकर्मियों के संकल्प दिवस से पहले मुख्यमंत्री का बयान काफी अहम माना जा रहा है।