20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / Weather update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक खराब रहेगा मौसम, 11 जिलों में बारिश की संभावना

Weather update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक खराब रहेगा मौसम, 11 जिलों में बारिश की संभावना

Weather Update: 5 दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 11 जिलों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 20 Nov 2026, 3:10 PM IST

Chhattisgarh Weather Update

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में सुबह से बारिश (Photo Patrika)

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश के आसार हैं। मानसून सीजन का तीसरा चक्रवाती तूफान अकवान आज उत्तरी आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिण ओडिशा के तटों को पार कर टकरा सकता है। रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में इसका असर दिखना शुरू हो चुका है, जो भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक जारी रह सकता है। राजधानी में गुरुवार को सुबह से ठंडी हवाएं चली और रात में रुक-रुककर बारिश हुई. वहीं 20 नवंबर को सुबह से बूंदाबांदी जारी है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। 20 और 21 नवंबर को प्रदेश के दक्षिण, उत्तर और मध्य क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई गई है। वहीं कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और एक दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं चलने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अतिरिक्त 22 से 25 नवंबर तक कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। ऐसे में अगले 48 घंटे प्रदेश के मौसम के आंकड़ों से अहम रहने वाले हैं।

9 जिलों में बारिश की संभावना

जशपुर, बलरामपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बलौदा बाजार, गरियाबंद, महासमुंद, बस्तर और कोंडागांव जिलों के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। राजधानी रायपुर में चक्रवाती तूफान अकवान के असर से मौसम का मिजाज बदल गया है। ठंड भी अधिक महसूस हो रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 20 नवंबर को रायपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। प्रदेश में गुरुवार को दुर्गम सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।