डिस्ट्रीब्यूटर और एग्जीबिटर लकी रंगशाही कहते हैं, कोई भी फिल्म अगले हते तभी रन कर पाती है जब वह होल्डओवर को क्रॉस करे। होल्डओवर यानी कलेक्शन की निश्चित राशि जो एग्रीमेंट में दर्ज होती है। जैसे किसी फिल्म के लिए होल्डओवर अमाउंट दो लाख रुपए है। अगर हफ्तेभर का कलेक्शन इससे कम रहा तो फिल्म उतार दी जाती है।