CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा, भाजपा नहीं चाहती किसान धान पैदा करे ताकि 3100 रुपए में खरीदना न पड़े। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, खरीफ की फसल में दलहन, तिलहन की फसल लेने वाले किसानों को प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय किसानों से नया धोखा है।