
थोड़ी देर में CM करेंगे सुभाष स्टेडियम का लोकार्पण, खेलो रायपुर का लोगो भी होगा लॉन्च
रायपुर. मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नवनिर्मित सुभाष स्टेडियम का लोकार्पण शुक्रवार शाम 6.30 बजे करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री सुभाष स्टेडियम से ही खेलो रायपुर का लोगो भी लांच करेंगे, जोकि मोर रायपुर की तरह शहर के खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करेगी।
स्टेडियम की ये है खासियत
ग्राउंड में बास्केटबाल, वॉलीबाल, आउटडोर बैडमिंटन इत्यादि खेल भी हो सकेंगे। भवन की लंबाई 123 मीटर है एवं यह 3 मंजिला भवन है। भूतल में इंडोर खेलों के लिए कक्ष तैयार किए गए हैं। छत्तीसगढ़ के खेलों को बढ़ावा देने के लिए, जो खेल ओलंपिक एवं कामनवेल्थ में हैं, उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए इंडोर हाल का आवंटन अस्थायी तौर पर किया गया है।
नेताजी सुभाष स्टेडियम का निर्माण कार्य नगर निगम द्वारा 14 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत से कराया गया है। सुभाष स्टेडियम में 1500 दर्शकों की बैठक की व्यवस्था है एवं 200 कार पार्किंग एवं 400 बाइक पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
स्थायी आवंटन के लिए कलक्टर रायपुर की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है, जो विभिन्न खेल संघों को उचित मापदंड अनुसार आवंटन करेगी। स्टेडियम में द्वितीय तल में 7 बड़े हाल में 168 खिलाड़ी रूक सकेंगे। मेस एवं किचन की सुविधा भी उपलब्ध है। स्टेडियम में कामेंट्री एवं वीआईपी सीटिंग के लिए 3 कक्ष ग्लास वॉल से तैयार किए गए हैं। स्टेडियम में उत्तरी हिस्से में 3 दुकानें फायर ब्रिगेड को आबंटित की गई है।
फैक्ट फाइल
लागत- 14.42 करोड़
दर्शक क्षमता- 1500
कार पार्किंग- 200
बाइक पार्किंग- 400
घास का मैदान- 1 लाख वर्गफीट
Updated on:
15 Jun 2018 06:36 pm
Published on:
15 Jun 2018 06:34 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
