26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / रायपुर की कॉलेज छात्रा का एक्सपेरिमेंट, रामायण को पंडवानी के रूप में गा रही

रायपुर की कॉलेज छात्रा का एक्सपेरिमेंट, रामायण को पंडवानी के रूप में गा रही

रामायणी नंदकुमार साहू से मिलने के बाद किया प्रयोग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

ताबीर हुसैन

•

Updated: 18 Dec 2019, 11:48 PM IST

रायपुर की कॉलेज छात्रा का एक्सपेरिमेंट, रामायण को पंडवानी के रूप में गा रही

रायपुर की कॉलेज छात्रा का एक्सपेरिमेंट, रामायण को पंडवानी के रूप में गा रही

ताबीर हुसैन @ रायपुर. पंडवानी गाने वालों की संख्या उंगलियों में गिनी जा सकती है। नई पीढ़ी में इसे लेकर खासा रुझान नहीं है। ऐसे में गुरुकुल गल्र्स कॉलेज की छात्रा दुर्गा साहू 4 साल से पंडवानी गा रही हैं। उन्होंने इसमें एक इनोवेशन किया है। वे रामायण (रामचरितमानस) को भी पंडवानी शैली में गाने लगी हैं। दुर्गा एकमात्र युवती है जिसने पंडवानी में ऐसा प्रयोग किया है। दुर्गा की ख्वाहिश है कि इंटरनेशनल लेवल पर इस विधा को प्रमोट करे। गुरुकुल कॉलेज में बीएससी सेकंड ईयर की छात्रा दुर्गा ने बताया कि वह ग्राम निनवा की निवासी है। रायपुर में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है। गुरु निर्मल साहू हैं जो निनवा स्थित मिडिल स्कूल में टीचर हैं। दुर्गा ने पंडवानी की सारी बारीकियां निर्मल से सीखी हैं। कॉलेज के सालाना जलसे में दुर्गा ने किचक वध प्रसंग पर जब तान छेड़ी तो मौजूद ऑडियंस ने तालियों के साथ स्वागत किया। दुर्गा कपालिक शैली में पंडवानी गाती हैं। ज्यादातर विराट पर्व और आदि पर्व पर तान छेड़ती हैं।

गुरु बनते हैं रागी

दुर्गा की प्रत्येक प्रस्तुति की खासियत है कि रागी की भूमिका में उनके गुरु निर्मल ही रहते हैं। दुर्गा ने बताया कि गुरु जब स्टेज पर रागी के रूप में बैठते हैं तो मैं कॉन्फिडेंट फील करती हूं। अब तक छत्तीसगढ़ के विभिन्न इलाकों में प्रस्तुति के अलावा इसी साल राजिम कुंभ में कला का छाप छोड़ चुकी दुर्गा ने महाराष्ट्र और ओडिशा में भी पेशकश दी है।

घर पर बनाया था तंबुरा

दुर्गा ने जब पंडवानी की शुरुआत की तब घर में ही तंबुरा बनाया था। जिसे गुरु ने आकार दिया था। मंचीय प्रस्तुति को जब एप्रिशिएट किया जाने लगा तो ऑर्डर देकर बनवाना पड़ा। दुर्गा कहती है कि इसे कोई खरीदता नहीं इसलिए ऑर्डर देकर ही बनवाना पड़ता है।

ऐसे हुई शुरुआत

दुर्गा के गुरु निर्मल ने बताया कि छत्तीसगढ़ के प्रख्यात रामायणी नंदकुमार साहू के गांव खैरझिटी जाना हुआ था। वहां गायक कुलेश्वर ताम्रकर भी मिले। उन्होंने रामायण के मंचों में रामचरितमानस को पंडवानी शैली में गाने की बात रखी। दुर्गा ने जब प्रस्तुति दी तो सभी ने सराहा। तबसे महाभारत के साथ ही रामायण की भी प्रस्तुति पंडवानी में दे रही है। निर्मल ने बताया कि जब वे छोटे थे पंडवानी सीखना चाहते थे लेकिन मुंहबोले मामा ने मना कर दिया था कि इसमें पैसे नहीं हैं, कोई और काम करो। आज निर्मल अपना सपना दुर्गा में पूरा होते देख रहे हैं।